Girl by Aarya Saxena is a beautiful representation of a wonderful girl who is winking and having fun!

Posted in creative, Life, Love, tagged drawing, expression, values on March 23, 2025| Leave a Comment »
Posted in creative, Life, Management, Poetry, social, tagged Hindi, hindi-poem, India, Life, lifestyle, poem, Poetry, values on September 12, 2021| Leave a Comment »
किले बने नही इट पत्थर से
किले हैं बने दिलो दिमाग के खैमानो से ||
जंग जीती नहीं तलवारो ने
जंग जीती है शेरदिल मस्तानो ने ||
प्यार मोहब्बत की सुर्खियां है किताबों मे
पर कहानियां लिखीं है दीवानों ने ||
पैरों पर खड़े हुए नहीं अपने आप में
पहुंचाया हैं माँ बाप के त्यागे अरमानों ने ||
दुनिया बदली नही वक़्त के तकाज़े से
दुनिया बदली है जुनून वाले इंसानों ने ||
इमारते बानी नहीं मशीनो से
एक एक ईट से है बनाई दुनिया बदलने वालोँ ने ||
Posted in creative, Life, Poetry, social, tagged Hindi, hindi-poem, poem, Poetry on October 25, 2015| Leave a Comment »
बहते झरने की बौछार ने कहा
छोटी हूँ मैं पर नवजीवन हूँ लाती ।
कुछ अंश देती हूँ संसार को
और धरती पहुंच धारा हूँ बन जाती ॥
जीवन प्रदान दायित्व है मेरा
चंद बूंदों से सही , फिर भी हूँ बाँट रही ।
आँखें मूँद धरती की गोद में हूँ समाती
कण कण से अपने सरलता को हूँ छांट रही ॥
मनुष्य , फिर तुम क्यों हो थमे हुए
सक्षम हो , श्रेष्ठ जीवन है प्राप्त किया ।
अहम और स्वयं में हो क्यों फसे हुए
जब सृष्ठि ने है तुमको प्रताप दिया ॥
तुम भी हो समय की एक धारा
जीवन आया है , फिर लौट जायेगा ।
क्षण क्षण से अपने करो कुछ उद्धार
आने वाला हर जीवन फल जिसका पायेगा ॥
मैं तो धारा हूँ , नदिया बन दायित्व निभायूँगी
तुमने तो एक ही जीवन पाया है ।
आँखें खोलो , माया छोड़ो , नवजीवन करो प्रदान
मनुष्य , इस कारणवष तू यहाँ आया है ॥
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||