Feeds:
Posts
Comments

Archive for the ‘Poetry’ Category

(my destination) 

Image

मेरा काफिला तेरे मंज़र पर आकर रुक गया

(my caravan has come to a stop at its destination)

जैसे रेगिस्तान में रेग का हर कतरा हो थम गया ।

(like every grain of sand in the desert has stilled) 

तेरा मुसाफिर हूँ जो अब दहलीज़ पर हूँ आया

(in my search of you I have reached your doorstep) 

कोई गिलो शिकवा नहीं जो अब तुझको है पाया ।

(there is no sorrow for I have found you) 

अपनी रूह तेरे हवाले करता हूँ आज

(I offer you my soul) 

अब साथ हो तेरा, यही हो ज़िन्दगी का आगाज़।।

(to be with you will be the essence of my life) 

@saxenaas

Read Full Post »

मेरा अकेलापन आज फिर मुझसे था मिलने आया

सामने मेरे बैठ गया, झाँक कर मुझमे कुछ देखा उसने

कुछ रफ़्तार से चल रहा था मैं, मुझको था वोह रोकने आया

कुछ देर तलक बैठे हम दोनों, गुफ्तगू का दौर शुरू किया उसने

बहुत करीब आकर भी वोह वाकिफ सा नहीं नज़र आया |

 

क्यों मैं चला जा रहा हूँ ऐसे, कोई एहसास क्यों होता नहीं

मैं क्या खो रहा हूँ खुद से, ऐसा कुछ उसने मुझे समझाया

लौट चलो उस दौर में, जहाँ सिर्फ आगाज़ है

लफ़्ज़ों का दायरा था मेरे दिमाग में, फिर भी मैंने खुद तो चलता पाया |

 

ज़हन में सवाल हैं, ख्याल हैं और हैं बहुत सी रंगीनिया

पर हर रंग का रंग बेरंग सा क्यों हैं अब तक पाया

वो सामने बैठा था इस अंदाज़ में, कि जीवन था झलक रहा

किसको देख रही है नज़र, क्या वोह है मुझमे समाया |

 

वक़्त की रफ़्तार थी बढ़  रही, उस दौड़ में था मैं शामिल

किस मुकाम पर है रुकना, ऐसा अब तक नहीं है समझ आया

मुझको मुझसे परिचित करा कर, वोह आगे सा बढ़ने लगा

ओझल सा वोह होने लगा, पर अब मैंने था फिर से खुद को पाया||

 

@saxenaas @kanchan

Read Full Post »

Mujhe Maaf karna meri Zindagi
Kuchh berang sa ho gaya hoon main
Tujhe bahut Sambhaal ke rakhna chaha
Par bedhangg sa ho Gaya hoon main

Yaad karta hoon un dino ko
Jahan bas Tera hi khayal tha
Tujhse hi shuru karta tha din
Aur Tere paas aakar hi waqt rukta tha

Ab fir se wahi aane ki Chaahat hai
Tujhe fir se bahon main samaana chahta hoon
Bahut rahen ab tai hoon kar chuka
tujhe fir se apnaana chahta hoon

Woh anjaanapan ab kahin mita doon
Jo Gaya tha bhool, ab wahi hai bandagi
maanta hoon, jaanta hoon, pehchaanta hoon
Tu hi to hai meri Zindagi.

 

@saxenaas poetry 2011


					

Read Full Post »

« Newer Posts - Older Posts »